Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौत

पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर भीषण रेल हादसा हुआ है. यहां गहमर और बारा कलां हाल्ट के बीच पोल संख्या 678/28 के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर भीषण रेल हादसा हुआ है. यहां गहमर और बारा कलां हाल्ट के बीच पोल संख्या 678/28 के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान वैशाली निवासी पप्पू सिंह और मुजफ्फरपुर निवासी जयनाथ साहनी व गुलशन राम के रूप में हुई है. सभी मजदूर चौसा पावर प्लांट की एक कंपनी में कार्यरत थे.

 

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर किसी निजी काम से उत्तर प्रदेश गए थे और रेलवे ट्रैक के रास्ते अपने घर (बिहार) लौट रहे थे. इसी दौरान इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही