Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : एक को बचाने में तीन बहनों की तालाब में डूब कर मौत

Advertisement
Advertisement
Banka : बांका जिले के सोंडीहा गांव में शनिवार की सुबह तालाब में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई. इनमें फंटूश यादव की 10 वर्षीय पुत्री सिंपल कुमारी, नौ वर्षीय शिवानी कुमारी एवं कुंदन यादव की नौ वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि विद्यालय में मनसा पूजा की छूट्टी होने के कारण बच्चे घर में थे. तीनों बच्ची अन्य बच्चों के साथ तालाब किनारे घूमने बहियार चले गए. इस क्रम में शिवानी कुमारी का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी. उसे बचाने के लिए बहन सिंपल के बाद राजनंदनी ने भी तालाब में छलांग लगा दी.

मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया

यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर की आवाज सुन बहियार में काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला. तब तक तीनों की मौत हो गई थी. इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. पीड़ित पिता ने बताया ने बताया कि सिंपल पांचवीं कक्षा एवं शिवानी और राजनंदनी चौथी कक्षा में गांव के मध्य विद्यालय सोंडीहा में पढ़ती थी. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अंचल कर्मी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें – 37वां">https://lagatar.in/37th-national-games-90-players-participated-in-the-selection-trial-of-jharkhand-mens-hockey-team/">37वां

राष्ट्रीय खेल : झारखंड पुरूष हॉकी टीम के चयन ट्रायल में 90 खिलाड़ियों ने लिया भाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही