Search

 
 
 

बिहार : समस्तीपुर की गंडक नदी में नहाने गये तीन किशोरों की डूब कर मौत

 
  Samstipur :  बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुनास पंचायत से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गये तीन किशोरों की डूब कर मौत हो गयी. कर्पूरीग्राम के थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए आज शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर शाम तीनों किशोरों के शवों क़ो नदी से बाहर निकाल लिया गया.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है

उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है. मृतकों में जगत सिंहपुर गांव के रहने वाले उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, वाजितपुर पंचायत के टुनटुन राम के 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तथा पुनास पंचायत के सर्वेश कुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार शामिल हैं. ये तीनों किशोर गुरुवार को अपराह्न लगभग तीन बजे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूब कर मौत हो गयी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही