Bihar : बिहार के लखीसराय में आज बुधवार तड़के तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में एक ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार 15 में से नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गयी है. इनमें से अधिकतर मुंगेर के रहने वाले थे.
बिहार : लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, नौ की मौत, कई घायल
Leave a Comment