Search

 
 
 

बिहार : लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, नौ की मौत, कई घायल

 
Bihar :  बिहार के लखीसराय में आज बुधवार तड़के तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में एक ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो में सवार 15 में से नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गयी है. इनमें से अधिकतर मुंगेर के रहने वाले थे.

शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही