Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : फतुहा में 400 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, 12 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Patna : दूध का बकाया 400 रुपये को लेकर फतुहा थाना क्षेत्र के सुरंगापर गांव में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार देर रात की है. पुलिस ने इस सिलसिले में हथियार के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भी भूमि विवाद था. लेकिन गुरुवार की रात हुई तीन लोगों की हत्या का तात्कालिक कारण यह है कि दूध के बकाया 400 रुपए नहीं देने पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप कुमार, 50 वर्षीय जय सिंह और शैलेश कुमार के रूप में हुई है. एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है. एनएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है.

घटना को लेकर गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी, फतुहा डीएसपी सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं. घटना में दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्ष बकाया राशि को लेकर विवाद सुलझाने एक साथ बैठे थे. इसी दौरान यह घटना घटी.
इसे भी पढ़ें आगामी">https://lagatar.in/people-will-take-revenge-for-the-massive-loot-of-inflation-in-the-upcoming-elections-kharge-lashed-out-at-modi-government/">आगामी

चुनावों में महंगाई की महालूट का बदला लेगी जनता, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही