Search

 
 
 

बिहारः ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

 
Bhagalpur:  नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है ऑटो सवार सभी 12 लोग बारात जा रहे थे. अचानक सामने से अनियंत्रित ट्रक आ गया है ऑटो को चपेट में ले लिया. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं सात बाराती घायल बताये जा रहे हैं. इसे पढ़ें-अनंत">https://lagatar.in/when-anant-singh-to-whom-he-should-speak-he-himself-does-not-know-this-mla-invites-everyone-in-one-breath/">अनंत

सिंह कब, किससे क्या बोल दें, खुद उन्हें ही पता नहीं होता, एक सांस में सबको न्यौत देता है यह विधायक

नवगछिया अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

इस घटना में घायल लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. यहां दो लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के रामपुर पचीहट गोखली टोला के रहने वाले छटू मंडल के पुत्र वरुण मंडल की शादी नारायणपुर में मंगलवार को होने वाली थी. जिसे लेकर ऑटो पर 12 लोग सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक के साथ ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. इसे भी पढ़ें-पटना">https://lagatar.in/patna-there-will-be-good-rain-in-bihar-from-june-15-to-17-monsoon-will-reach-many-parts/">पटना

: बिहार में 15 से 17 जून तक होगी अच्छी बारिश, कई हिस्सों में पहुंचेगा मानसून
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही