Search

 
 
 

बिहार : कटिहार में ट्रक ने ऑटो को कुचला, 8 लोगों की मौत

 
Katihar : कटिहार जिले में सोमवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी. कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी पेट्रोल पंप के पास एनएच-81 पर ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई. इनमें पांच एक ही परिवार के थे. कटिहार की ओर से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से जा रही ऑटो को कुचल दिया. ऑटो के परखचे उड़ गए. ऑटो चालक की भी मौत हो गयी. ट्रक चालक घटना के बाद वाहन लेकर भागने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था. बताया गया कि मरनेवाले सभी लोग ऑटो में सवार थे. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

शवों के चीथड़े उड़ गए

जानकारी के अनुसार खेरिया निवासी अरुण ठाकुर अपनी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्रवधू पल्लवी कुमारी, दो वर्ष की पोती, साले धनंजय ठाकुर व खेरिया निवासी गोलू कुमार के साथ ऑटो से कटिहार आ रहे थे. कटिहार से ये ट्रेन पकड़ कर मध्य प्रदेश जाने वाले थे. ऑटो खेरिया गांव के ही पप्पू पासवान चला रहे थे. घटना इतनी वीभत्स थी कि सभी शवों के चीथड़े उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे. इनकी चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना के कारण एनएच 81 पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा. लोगों का कहना था कि ट्रक व ट्रैक्टर चालक काफी तेज रफ्तार में सड़क पर वाहन चलाते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता. लोग दोषी ट्रक चालक को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ शंकर शरण ओमी व एसडीपीओ ओमप्रकाश भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. देर रात तक सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें – द‍िल">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-both-the-hands-of-a-man-were-chopped-off-and-taken-away/">द‍िल

दहला देने वाली वारदात : एक शख्‍स के दोनों हाथ काटकर ले गए दबंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही