Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

113 साल का हुआ बिहार, पीएम मोदी, शाह, नड्डा, सीएम नीतीश समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Patna :  बिहार 22 मार्च 1912 को पश्चिम बंगाल से अलग होकर एक अलग राज्य बना था. आज बिहार का 113वां स्थापना दिवस है. इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सीएम नीतीश कुमार, सहित कई लोगों ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है.

बिहार की विकास यात्रा में सभी बिहारवासियों की अहम भागीदारी - पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है. हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. https://twitter.com/narendramodi/status/1903283873443983764

`बिहार ने हमेशा देश को दी है नई ऊर्जा - शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी बिहारवासियों को `बिहार दिवस` की हार्दिक शुभकामनाएं. ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है. इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं.

`विकसित भारत` के निर्माण में बिहार के प्रतिभासंपन्न व परिश्रमी भाई-बहनों का अमूल्य योगदान प्रणम्य है - नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं. भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव संपूर्ण विश्व को आलोकित किया है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के लिए कृत-संकल्पित है. `विकसित भारत` के निर्माण में प्रदेश के प्रतिभासंपन्न व परिश्रमी भाई-बहनों का अमूल्य योगदान प्रणम्य है.

गौरवमयी बिहार के भविष्य के लिए हम सबकी भागीदारी आवश्यक - सीएम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचायेंगे.

बिहार ने प्रतिभा-परिश्रम से भारत के निर्माण में निभाई अहम भूमिका - विजय सिन्हा 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ज्ञान, प्रतिभा, ऐतिहासिक गौरव, विद्वता, साधना, अहिंसा, संस्कृति, शौर्य, पराक्रम, प्रेम की पुण्यधरा और लोकतंत्र की जननी-बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं. इतिहास गवाह है कि बिहार ने न केवल सदैव राष्ट्र को नई दिशा व दृष्टि प्रदान की है, बल्कि अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बदौलत भारत के निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है. आज बिहार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और सीएम नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है. आईये इस अवसर पर हमसभी बिहार के चतुर्दिक विकास के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दृढ़ संकल्पित हों.

 ज्ञान और संस्कृति का है आधार, ऐसा है हमारा बिहार - सम्राट चौधरी

बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि ज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार और समृद्ध परंपराओं की भूमि बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर सभी बिहार वासियों को अनंत शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली, बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित किया है. बिहार, निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर बढ़ता रहे यही कामना है. ज्ञान और संस्कृति का है आधार, ऐसा है हमारा बिहार!  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही