Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : नवादा में बाइक सवार दो युवकों को कुचला, भीड़ ने फूंकी बस

Nawada : बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस ने रविवार को नवादा में बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अस्पताल ले जाने के क्रम में दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया. घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र में रांची रोड एनएच 31 पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी के समीप की है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी.
इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/encounter-with-jjmp-militants-in-latehar-arms-with-400-rounds-of-cartridges-recovered/">लातेहार

में जेजेएमपी उग्रवादियों से मुठभेड़, 400 राउंड कारतूस के साथ हथियार बरामद

अर्चना बस कोलकाता जा रही थी

बताया जाता है कि बिहार शरीफ से अर्चना बस कोलकाता जा रही थी. नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गयी. दोनों मृतक की पहचान चितरकोली निवासी कृष्णा यादव के पुत्र शंकर यादव और एकंबा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज यादव के रुप में की गई है. घटना के बाद चालक सहित अन्य स्टाफ बस छोड़कर फरार हो गये. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आक्रोशित होकर बस को आग के हवाले कर दिया. हादसे की वजह बनी बस धू-धू कर जल गयी. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. दोनों युवकों के शव को बीच सड़क पर रख कर नवादा- रांची पथ को जाम कर दिया गया.

रोड जाम, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लोगों के हंगामे को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं लोगों के गुस्से को देखते हुए एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये.
इसे भी पढ़ें - क्या">https://lagatar.in/has-crime-really-increased-in-jharkhand/">क्या

सच में झारखंड में बढ़ गया है अपराध?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही