Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : BJP से दो और JDU-कांग्रेस से एक-एक उम्मीदवार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

Advertisement
Advertisement
Patna  :  बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के तीनों उम्मीदवारों ने आज बुधवार को नामांकन किया. इनमें जेडीयू से संजय झा और बीजेपी से भीम सिंह व धर्मशीला गुप्ता शामिल हैं. तीनों उम्मीदवारों का नामांकन विधानसभा के सचिव कक्ष में हुआ.  मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. वहीं कांग्रेस की तरफ से अखिलेश सिंह ने नामांकन किया है. बता दें कि बिहार से राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव होगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है. राज्य की छह सीटों में से तीन सीटें एनडीए और तीन सीटें महागठबंधन के पास है.

भाजपा ने अति पिछड़ा समाज के दो लोगों को राज्यसभा में जाने का मौका : सुमो

बता दें कि बीजेपी ने भाजपा सांसद सुशील मोदी को टिकट नहीं दिया है. इस बार नये चेहरे को मौका दिया गया है. राज्यसभा चुनाव के नामांकन पर सुशील मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा ने अति पिछड़ा समाज के 2 लोगों को राज्यसभा में जाने का मौका दिया है. मुझे लगातार 34 साल तक बिना रुकावट के देश के चारों सदनों में रहने का मौका दिया गया. इसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं.

कांग्रेस थकी है या सोनिया ये तो जनता तय करेगी-गिरिराज सिंह

बता दें कि  कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी आज बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है. सोनिया गांधी के नामांकन दाखिल करने को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं. अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी. थक तो जरूर गयी हैं. हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आयें.

राहुल को लॉन्च कर रहे हैं खड़गे, लेकिन वो लॉन्च ही नहीं हो पा रहे

गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि खड़गे निराशा में हैं. राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं, लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं. लॉन्चिंग पैड पर ही खड़े हैं. नरेंद्र मोदी देश के वैसे प्रधानमंत्री हैं, जिनको जनता ने 2014 में चुना है. उनकी लोकप्रियता इस कारण है कि वे जनहित में काम करते हैं. क्यों नहीं कांग्रेस ने शौचालय बनायें? कांग्रेस ने पानी, सिलेंडर और मकान क्यों नहीं दिये? [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही