Search

 
 
 

बिहार : दो सीओ पर अनियमितता का आरोप, राजस्व विभाग ने वेतन वृद्धि पर लगायी रोक

 
Patna :  बिहार की दो महिला अंचल अधिकारियों पर अनियमितता के आरोप लगे हैं. इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन पर शिकंजा कसा है. विभाग ने नवादा सदर की तत्कालीन (वर्तमान में रुपौली) सीओ शिवानी सुरभि और कलेर (अरवल) की तत्कालीन (वर्तमान में बिथान (समस्तीपुर) सीओ रूबी कुमारी को संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है.

पहले दस्तावेज को अस्वीकृत किया, फिर उसी को स्वीकृत कर किया दाखिल खारिज 

दरसअल सीओ शिवानी सुरभि पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन दाखिल-खारिज के कुछ मामलों को जानबूझकर पहले अस्वीकृत कर दिया. इसके बाद उसी दस्तावेज को फिर से स्वीकृत करने का खेल खेला. जिसकी शिकायत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से की गयी थी. शिकायत के बाद जब विभाग ने जांच की तो आरोप सही पाये गये. जांच में पाया गया कि शिवानी सुरभि ने निजी लाभ के लिए किसी विशेष व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उस दस्तावेज को स्वीकृत किया, जो उन्होंने पहले अस्वीकृत क दिया था. परिणामस्वरूप विभाग ने शिवानी सुरभि को संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक लगा दिया.

कलेर (अरवल) सीओ ने भी निजी स्वार्थ के लिए ऐसा ही खेल खेला

कलेर (अरवल) की तत्कालीन (वर्तमान में बिथान (समस्तीपुर) सीओ रूबी कुमारी पर भी इसी तरह का अनियमितता का आरोप लगा. उन्होंने भी कुछ ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों को पहले अस्वीकृत किया और उसी दस्तावेज को फिर स्वीकृत कर दाखिल-खारिज कर दिया. विभागीय जांच में यह बात सामने आयी कि रूबी कुमारी ने निजी स्वार्थ के लिए यह कदम उठाया.
नतीजतन, वर्तमान में समस्तीपुर के बिथान की अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत रूबी कुमारी को संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का दंड दिया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही