Search

 
 
 

बिहार : ताजिया निकालने को लेकर दो गुट भिड़े, 7 घायल

 
घायलों में उप समाहर्ता भी शामिल
Arwal : अरवल और नवगछिया में शनिवार को मुहर्रम के मौके पर पहले ताजिया निकालने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक बच्ची समेत 7 लोग घायल हो गये. अरवल में इस दौरान तलवारबाजी और मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें सह गोपनीय प्रभारी और वरीय उप समाहर्ता भी शामिल हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पहले ताजिया निकालने को लेकर हुई झड़प से हड़कंप मच गया. ताजिए में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्षों की ओर से तलवारें निकल आई. जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

नवगछिया में मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल

भागलपुर के नवगछिया में मुहर्रम के ताजिया जुलूस निकाले के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की. एक लड़की के जख्मी होने की सूचना है.

बांका में ताजिया में दौड़ा करंट, कई झुलसे

मुहर्रम 2023 की जुलूस में बड़ा हादसा हुआ. बांका के सुइया थाना क्षेत्र के अभरखा में जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की तार में सट गया. जिससे ताजिया में करंट दौड़ गया. इसकी चपेट में करीब दर्जन भर लोग आ गए. झुलसे हुए लोगों को कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-complaint-in-police-station-for-publicizing-unlimited-and-objectionable-facts-about-cm-speaker-on-social-media/">रांची

: सीएम, स्पीकर के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक तथ्यों को प्रचारित करने को लेकर थाना में शिकायत
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही