Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः सीतामढ़ी में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Sitamadhi: अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सहियारा बाजार की है. इस घटना में दो लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद अपराधियों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए अपराधियों की लोगों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी के पुरौना थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक राम और रोशन यादव के रूप में हुई है. इसे पढ़ें- मौसम">https://lagatar.in/weather-update-know-how-will-be-the-condition-of-the-entire-state-including-the-capital-till-september-29/">मौसम

अपडेट: जानिए 29 सितंबर तक राजधानी समेत पूरे राज्य का कैसा रहेगा हाल

आपसी विवाद में मारी गई गोली

जानकारी के मुताबिक,घायल उमेश ठाकुर और धर्मेंद्र पासवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दोनों घायलों को आइसीयू में शिफ्ट किया गया है. इधर, सदर DSP सुबोध कुमार समेत बड़ी संख्या में जवान मौके पर पहुंच चुके हैं. सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि आपसी कहासुनी को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ा है और उनको स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले की पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/encounter-in-jammu-and-kashmirs-kupwara-two-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, दो आतंकी मार गिराये गये
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही