Search

 
 
 

बिहारः खगड़िया में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की मौत

 
Khagaria: नए साल के पहले दिन खगड़िया में बड़ा हादसा हुआ है. यहां ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों युवक रेलवे ट्रैक के रास्ते मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान बरौनी सहरसा रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के पास यह हादसा हुआ. घटना बागमती नदी पर बने पुल पर हुई. दोनों युवक जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इसे भी पढ़ें-नासिक">https://lagatar.in/nashik-a-huge-fire-broke-out-in-jindal-factory-with-a-loud-explosion-many-workers-were-badly-burnt/">नासिक

: जिंदल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ भीषण आग लगी, कई वर्कर्स बुरी तरह झुलसे, दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे

नए साल के पहले दिन मंदिर जा रहे थे पूजा करने

बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन तीन युवक पूजा करने के लिए मां कात्यायनी मंदिर जा रहे थे. मंदिर जल्दी पहुंचने के लिए तीनों युवक बागमती नदी के ऊपर बने रेल पुल को पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही जानकी एक्सप्रेस दो युवकों को रौंदते हुए आगे निकल गई जबकि तीसरे युवक ने पुल से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली. मृतकों की पहचान हीरा रजक के 16 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और योगी शर्मा के 17 बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें-जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-in-2024-we-will-fight-on-only-200-seats-it-is-impossible-question-mark-on-the-possibility-of-opposition-unity/">जयराम

रमेश ने कहा, 2024 में हम सिर्फ 200 सीट पर लड़ें, यह नामुमकिन है, विपक्षी एकता की संभावना पर प्रश्नचिह्न!
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही