Search

 
 
 

बिहारः धनकुबेर ड्रग इंस्पेक्टर के ठिकानों पर निगरानी की रेड, जमीन फ्लैट के कागजात और सोने के बिस्किट मिले

 
Patna: ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक, पटना के दर्जी मोहल्ले स्थित जितेंद्र के घर में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. इसके अलावा गोल रोड स्थित कार्यालय और गया में इनके फ्लैट और प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज में भी कार्रवाई की जा रही है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बताया जाता है कि ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद निगरानी डीएसपी के नेतृत्व में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद निगरानी यह कार्रवाई कर रही है. इसे पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-update-deputy-speaker-issued-summons-to-16-mlas-of-shinde-faction-shiv-sena-said-if-balasahebs-name-is-misused-then-will-go-to-election-commission/">महाराष्ट्र

अपडेट : डिप्टी स्पीकर ने शिंदे गुट के 16 विधायकों को समन जारी किया, शिवसेना बोली, बालासाहब के नाम का दुरुपयोग होगा, तो चुनाव आयोग जायेंगे

जमीन,फ्लैट के कई कागजात और गोल्ड बरामद

जानकारी के अनुसार, पटना में डीएसपी एसके महुआर और गया में डीएसपी खुर्शीद आलम के नेतृत्व में यह छापेमारी की जा रही है. पटना में छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों से जमीन के कई कागजात मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है. इसके अलावा चांदी और सोने के आभूषण, सोने की बिस्किट और नगदी भी बरामद किया गया है. फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों का आकलन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/before-the-presidential-election-cm-will-meet-the-home-minister-in-delhi-after-that-jmm-will-announce-who-will-support/">राष्ट्रपति

चुनाव से पहले सीएम दिल्ली में गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात, उसके बाद JMM करेगा घोषणा, किसे देगा समर्थन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही