Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार हिंसा : बीजेपी पर तेजस्वी यादव हुए हमलावर, कहा- जहां ये कमजोर, वहां बौखलाये है

Patna :  रामनवमी के बाद से बिहार में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसक झड़प को लेकर राजनीति गरमाने लगी है. हिंसा को लेकर आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नजर है. जिन राज्यों में बीजेपी कमजोर है, वहां बौखलाई हुई है. एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई ‘प्रयोग’ का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे, जय हिंद. (पढ़ें, BIG">https://lagatar.in/big-breaking-encounter-between-police-maoists-in-lavalong-of-chatra-5-naxalites-killed/">BIG

BREAKING : चतरा के लावालौंग में पुलिस व माओवादियों में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर)

शाह ने बिहार सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

दूसरी तरफ भाजपा भी बिहार सरकार पर हमलावर है. नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की महागठबंधन सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था. शाह ने यह आरोप भी लगाया था कि नीतीश सरकार राज्य को अराजकता में धकेलने का काम कर रही है. शाह ने बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा की जांच करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की. इस क्रम में कहा कि अगर मोदी 2024 में सत्ता में लौटे और भाजपा ने राज्य में अगली सरकार बनाई, तो दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-anti-social-elements-damaged-the-statue-people-blocked-nh80/">साहिबगंज

: असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने NH80 जाम किया

सासाराम में बम विस्फोट की खबर का पुलिस ने किया खंडन

बता दें कि बिहार के सासाराम और बिहराशरीफ में हिंसा की आग सुलग रही है. आज सुबह-सुबह की सासाराम के मोची टोला इलाके में बमबाजी की की खबर आयी थी. हालांकि बिहार पुलिस ने इसका खंडन किया है. पुलिस के अनुसार, किसी व्यक्ति ने बम फोड़ा था. जिसकी वजह से इलाके में बम विस्फोट होने की अफवाह फैल गयी. पुलिस के अधिकारी बम फोड़ने वाले की पहचान में जुटे हैं. जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं बिहार के नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है. साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट सेवा बंद रहेंगी. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/weak-start-of-stock-market-sensex-breaks-103-points-nifty-slips-below-17500/">शेयर

बाजार की कमोजर शुरुआत, सेंसेक्स 103 अंक टूटा, निफ्टी 17500 से नीचे फिसली 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही