Patna : बिहार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. महेश्वर हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया है. विधानसभा सचिवालय ने भी इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जदयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा कि हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है..आगे आलाकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे. कोई नाराजगी नहीं है. बता दें कि कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/wlLv2KcFcS">pic.twitter.com/wlLv2KcFcS
पटना: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा, "हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है... आगे आलाकमान का जो भी फैसला होगा हम उसका पालन करेंगे... कोई नाराजगी नहीं है..." pic.twitter.com/wlLv2KcFcS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February">https://twitter.com/AHindinews/status/1760201780481114181?ref_src=twsrc%5Etfw">February
21, 2024
Leave a Comment