Search

 
 
 

महेश्वर हजारी ने बिहार विस के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा-नाराजगी नहीं, स्वेच्छा से...

 
Patna :  बिहार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. महेश्वर हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया है.  विधानसभा सचिवालय ने भी इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जदयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा कि हमने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है..आगे आलाकमान का जो भी फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे. कोई नाराजगी नहीं है. बता दें कि कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करने लगे विपक्ष के विधायक 

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष (आरजेडी, कांग्रेस और माले के विधायकों) ने जोरदार हंगामा किया. मंगलवार को बीजेपी विधायक के विपक्ष की कुत्तों से तुलना वाले बयान को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में आ गये और जोरदार हंगामा करने लगे. विधायकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. साथ ही विधानसभा में दलित विधायक के अपमान करने के लिए बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग की. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों को शांत कराया और मार्शल को बोल कर विपक्षी विधायकों का पोस्टर हटवाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही