Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीति आयोग के SDG सूचकांक में फिसड्डी रहा बिहार तो लालू ने नीतीश को ऐसे दी बधाई

Advertisement
Advertisement

Bihar : नीति आयोग के SDG">https://sdgs.un.org/goals">SDG

भारत सूचकांक 2020-21 में बिहार के सबसे नीचे रहने पर लालू और तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. लालू यादव और तेजस्वी यादव लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बिहार सरकार पर तंज कसते रहे हैं. इससे पहले भी कई बार लालू ने बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोला है. लालू यादव भी सोशल मीडिया के जरिये सरकार पर उंगली उठाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं.

लालू ने नीतीश को दी व्यंग्यपूर्ण बधाई

आरजेडी के प्रमुख लालू यादव ने भी ट्विटर के जरिये सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बधाई हो! आखिरकार 16 वर्षों की बिहारनाशक मेहनत से नीतीश ने बिहार को नीचे से टॉप करा ही दिया.

नीतीश के गलत निर्णयों और अक्षम नेतृत्व के कारण पिछड़ा बिहार

लालू यादव के बेटे तेजस्वी भी नीतीश सरकार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने ट्वीट करके लिखा कि `नीतीश कुमार जी की सत्तालोलुप अदूरदर्शी नीतियों, गलत निर्णयों और अक्षम नेतृत्व के कारण बिहार लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

तीसरे साल नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे फिसड्डी प्रदर्शन के साथ सबसे निचले पायदान पर है. BJP-नीतीश के 16 वर्षों के कागजी विकास का सबूत सहित यही सार, सच्चाई और असल चेहरा है.

पहले भी कर चुके हैं नाबोल पुरस्कार की मांग

लालू ने इससे पहले भी नीतीश पर व्यंग्य किया था. उन्होंने बिहार की बदहाल स्वास्थ्य  व्यवस्था के लिए नोबेल पुरस्कार  देने की मांग की थी. लालू ने बिहार के मधुबनी जिले के उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति की तस्वीर साझा की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि ऐसे सैकड़ों स्वास्थ्य केंद्र बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया जाना चाहिए. इस ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के लिए भी नोबेल पुरस्कार की मांग की थी.

इसे भी पढ़े : नीति">https://lagatar.in/jharkhand-tops-only-bihar-in-niti-aayogs-sdg-ranking-kerala-tops/81081/">नीति

आयोग की SDG रैंकिंग में झारखंड सिर्फ बिहार से ऊपर, केरल रहा टॉप पर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही