Search

 
 
 

बिहार : सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के मुख्य आरोपी दानिश रिजवान को हम ने पार्टी से निकाला

 
Patna : सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के मुख्य आरोपी दानिश रिजवान को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने महासचिव पद समेत सभी पदों से छुट्टी करते हुए पार्टी से निकाल दिया है. दानिश पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर 13 दिसंबर 2022 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप हमला करने का आरोप है. दानिश को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. दानिश आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है. दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस के सिलसिले में आरा सिविल कोर्ट गया था. इसी दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने उसे कोर्ट से बाहर निकलते ही धर दबोचा था.

दानिश पर पहले भी लग चुका है रेप का आरोप

बताया गया कि इससे पहले दानिश रिजवान पर एक महिला ने रेप का भी आरोप लगाया था. दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक 11 साल पहले जब वह पटना आई थी, उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार था. उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था. बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली. अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं. वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है. वहीं, दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें – BREAKING:">https://lagatar.in/torture-of-cold-children-up-to-class-5-extended-holiday-till-january-15/">BREAKING:

ठंड का सितम, कक्षा 5 तक के बच्चों की 15 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही