Lagatar News : बिहार में धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ रहा है. सुबह और रात में तापमान कम होने से हल्की ठंड, जबकि दोपहर में तेज धूप होने से गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो नवंबर की शुरुआत में ठंड बढ़ सकती है.
हालांकि तापमान में कितनी गिरावट आएगी और राज्य के किन जिलों में ठंड पहले बढ़ेगी, यह आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगा. फिलहाल दिन में धूप के कारण तापमान बहुत ज्यादा गिरने की संभावना नहीं मानी जा रही है.
बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम बदलने के साथ बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह स्कूल जाते समय या टहलने निकलते वक्त हल्के गर्म कपड़े पहनना बेहतर रहेगा. दिन में धूप तेज होने पर ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें.
सुबह-शाम ठंड लग सकती है. जबकि दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है. इसलिए घर से निकलते समय मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें. (बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....)