Patna : साइक्लोनिक टर्फ की वजह से कई राज्यों के मौसम का मिजाज बदल गया है. झारखंड के कई जिलों में सोमवार (18 मार्च) को भारी बारिश हुई. वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. बिहार की बात करें तो यहां भी आज मौसम का रूख बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में आज से अगले चार दिनों तक (19 से 21 मार्च) तक बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. पटना आईएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/GI7RYUUXMAA39_Z.jpeg"
alt="" width="680" height="388" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/patna-weather_1.webp"
alt="" width="1200" height="675" />
">https://t.co/B6Yt4a6Nsj">pic.twitter.com/B6Yt4a6Nsj
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March">https://twitter.com/imd_patna/status/1769709630148460965?ref_src=twsrc%5Etfw">March
18, 2024
alt="" width="680" height="388" />
अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान रोहतास, भभूआ, औरंगाबाद, नालंदा, पटना, बक्सर समेत राज्य के दक्षिणी बिहार में बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इसके साथ ही तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश होने की भी संभावना है. 21 मार्च की बात करें तो कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगी. वहीं 22 मार्च को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे.alt="" width="1200" height="675" />
Leave a Comment