Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : सीएम ने सीओ के तबादलों पर रोक लगायी, तो भड़के मंत्री रामसूरत राय

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर किए गए सीओ के तबादलों पर रोक लगा दी है. इस पर विभाग के मंत्री एवं बीजेपी नेता राम सूरत राय भड़के गये और कहा कि जब विभाग के अंदर मंत्री को स्वतंत्र अधिकार नहीं मिल सकता है, तो विभाग चलाना मुश्किल है. मेरे विभाग में भू-माफिया पूरी तरह हावी थे, जिसका मैंने कमर तोड़ा है. वहीं, रामसूरत राय के इस बयान पर अब जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि जो नियुक्त करता है, वह समीक्षा का भी अधिकार रखता है. राम सूरत राय किन माफिया की बात कर रहे हैं. 17 साल से मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार. 17 सालों से सभी माफिया जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहे हैं. बड़े-बड़े माफिया जेल में हैं. निखिल मंडल ने राम सूरत राय पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की सेवा करिए. उसी के लिए एनडीए को मैनडेट मिला है.

30 जून को हुआ था तबादला

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादले पर रोक लगाने का आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है. तबादले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. बीजेपी कोटे से मंत्री राम सूरत राय के पास यह विभाग है. उन्होंने यह फैसला लिया था, जिसको को सीएम नीतीश ने पलट दिया है. 30 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अंचलाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी समेत प्रभारी पदाधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया था. इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दे दिया गया है.

तबादले पर रोक के बाद मंत्री ने क्या कहा?

वहीं, सीएम के इस फैसले से मंत्री राम सूरत राय नाराज दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपने समझ से तबादला किया. मुख्यमंत्री हमारे मुखिया हैं. उनका विशेषाधिकार है. उनके हर फैसले को हमको मानना है, लेकिन जैसे हम जनता दरबार लगाते थे. लोगों के बीच जाते थे. अब नहीं जाएंगे. जनता को जहां जाना है जाए. जब विभाग के अंदर मंत्री को स्वतंत्र अधिकार नहीं मिल सकता तो विभाग चलाना मुश्किल है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू माफिया पूरी तरह हावी हैं. जिसका मैंने कमर तोड़ा. वही माफिया मेरा विरोध कर रहे हैं.

मंत्री राम सूरत राय पर कार्रवाई करें सीएम - राजद

इधर, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादलों पर सीएम नीतीश कुमार ने रोक लगाई है. इससे साफ स्पष्ट है कि इसमें बड़े लेबल पर धांधली हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी विभागों में भ्रष्टाचार पूरी तरह से कायम है. जब पूरा पेड़ ही सड़ी हुआ है तो टहनी को काट कर सीएम क्या साबित करना चाहते हैं? जो मूल जड़ है, जहां साफ-साफ भ्रष्टाचार उगता है, उस पर सीएम को हमला करना चाहिए. साथ ही मंत्री राम सूरत राय पर कार्रवाई करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/lack-of-ips-officers-in-the-state-ranchi-traffic-sps-post-vacant-for-nine-months/">राज्य

में IPS अफसरों की कमी, रांची ट्रैफिक एसपी का पद नौ महीने से खाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही