Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : जब शासक नास्तिक हो जाये, तो राज्य में धर्म की रक्षा कैसे होगी : गिरिराज

Advertisement
Advertisement
Patna : गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के सीएम नीतीश कुमार के साथ जाने पर बिहार में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब शासक नास्तिक और हिंदू विरोधी हो जाएगा तो बिहार में धर्म की रक्षा कैसे होगी? गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जानबूझकर विष्णुपद मंदिर की पवित्रता भंग करने के आरोप लगाया.

नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि एक मुसलमान के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने वाले नीतीश कुमार ने जानबूझकर मंदिर की पवित्रता को भंग किया है और सनातन का अपमान किया है. इस मु्द्दे पर बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी नेता सीएम नीतीश कुमार से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है..

इसराइल मंसूरी बोले- गर्भगृह के दर्शन करना सौभाग्य

बता दें कि गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में सोमवार को नीतीश कुमार ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सूचना एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी भी उनके साथ थे. विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. इसलिए मंसूरी के गर्भगृह में पहुंचने पर विवाद हो गया. मंत्री के जाने के बाद सोमवार को मंदिर का शुद्धिकरण भी किया गया. इसे भी पढ़ें- एमपीडब्ल्यू">https://lagatar.in/demand-for-mpw-employees-state-government-should-make-permanent-personnel-who-have-served-for-13-years/">एमपीडब्ल्यू

कर्मचारियों की मांग, 13 साल से सेवा देने वाले कर्मियों को स्थायी करे राज्य सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही