Search

 
 
 

बिहार : दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी व बेटी का गला घोंटा

 
Nalanda : दूसरी महिला के चक्कर में हैवान पति प्रदीप पासवान ने पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया. घटना का खुलासा बुधवार की दोपहर में हुआ. बताया जाता है कि पति प्रदीप पासवान का अपने ही रिश्तेदारी में एक महिला से अवैध संबंध था. इसी का विरोध करने पर पत्नी से बराबर उसका झगड़ा होते था. बीती रात पति घर आया, तो पत्नी और बेटी एक साथ कमरे में सो रही थी. फिर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद पति और उसके पिता-माता घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

घटना के बाद से ही सभी फरार

मृतक की पहचान सारे थाना इलाके के सरबहादि गांव निवासी गेंधारी पासवान की 30 वर्षीय पुत्री जयमंती देवी और एक वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी. फिलहाल वारदात वाले घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है. घटना को अंजाम देने के बाद से ही सभी फरार हैं.

पत्नी के साथ मारपीट करता था पति

जयमंती देवी के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रदीप पासवान का काफी दिनों से रिश्तेदारी में ही एक महिला से अवैध संबंध है. इसी का जयमंति विरोध करती थी, जिसको लेकर वह उसके साथ मारपीट करता था. कई बार इसकी सूचना महिला ने अपने मायके में दी थी, लेकिन मामला को समझा-बुझाकर सुलझा लिया जाता था. लेकिन बीती रात पति ने गुस्से में आकर पत्नी और एक साल की बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी.

जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

घटना के संबंध में डीएसपी डॉ. नोमानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंचकर जांच की गई है. जांच में यह पता लगा कि गला घोंट कर बच्चे और महिला की हत्या की गई है. पुलिस जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-chief-secretary-sukhdev-singh-is-saddened-by-the-death-of-his-daughter-the-leaders-of-jharkhand/">रांची:

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से मर्माहत हैं झारखंड के नेता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही