Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

18 प्लस वैक्सीनेशन में बिहार ने मारी बाजी, पूरे भारत में पहले पायदान पर पहुंचा

Advertisement
Advertisement

Bihar:  देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. वहीं बिहार में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. राज्य में हर दिन 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. लेकिन टीकाकरण में बिहार ने बेहतर काम करके दिखाया है. जानकारी के अनुसार, 18 प्लस के वैक्सीनेशन में बिहार पहले स्थान पर पहुंच गया है.

राजस्थान को पछाड़ कर बना नंबर वन

कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए बिहार सरकार लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

प्रयास कर रही है. इसके परिणाम बिहार में देखने को मिल रहा है. कोरोना वैक्सी नेशन को लेकर रिपोर्ट जारी की गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार 18 से 44 के आयुवर्ग में वैक्सीनेशन की रफ्तार देश में सबसे अधिक है. बिहार ने वैक्सीनेशन में राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है. राजस्थान फिसलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है. राजस्थान में अबतक 18 से 44 साल के 14,57,619 लोगों ने वैक्सीन ले ली है. वहीं तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है. यहां अबतक 18 प्लस के 13,60,960 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

22 मई तक दूसरे स्थान पर था बिहार

बिहार में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन 9 मई से शुरू हुआ है. 22 मई तक बिहार में टीकाकरण को लेकर पूरे भारत में दूसरे स्थान पर था. जबकि राजस्थान पहले पायदान पर था. लेकिन अब बिहार ने बाजी मार ली है. बिहार में केवल रविवार को 18 से 44 साल के 1,24,000 लोगों ने वैक्सीन ली थी. वहीं अबतक बिहार में 18 प्लस के 15 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राज्य में 1,48,00,381 लोगों ने अभी तक टीका लगवाया है.

24 घंटे में मिले 3306 नये मरीज, 109 की मौत

बिहार">https://state.bihar.gov.in/main/CitizenHome.html">बिहार

 में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 3,306 नये मामले सामने आये हैं.  राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 35,129 पहुंच गयी है. चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर में कमी आने के बाद भी मौत के आंकड़ों में कमी आने की बजाय और इजाफा हो रहा है. राज्य में मंगलवार को कोरोना से 104 मरीजों की मौत हो गयी. इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,746 हो गयी है. राज्य में 24 घंटे में कुल 1,44,105 सैंपल की जांच की गयी. पिछले 24 घंटे में कुल 6,015 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 94.27 फीसदी पहुंच गयी है. सोमवार को यह 93.85 था. स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा संक्रमित मरीजों की संख्या से लगभग दोगुना है.पटना के लिए राहत भरी खबर है. पिछले 24 घंटे में पटना में केवल 285 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही