Search

 
 
 

बिहारः तीन बच्चों संग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

 
Kaimur: बिहार के कैमूर में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि महिला का पति के साथ कुछ विवाद चल रहा था. पति अकसर उसके साथ मारपीट करता था. पति से नाराज होकर उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-of-86-people-will-be-acquired-for-road-notice-issued/">रांची

: सड़क के लिए 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण, नोटिस जारी

आंगनबाड़ी सेविका थी मृतका

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच विवाद था. मृतका रिंकू देवी आंगनबाड़ी सहायिका थी. उसकी उम्र 32 वर्ष थी. रविवार की सुबह उसने इस घटना को अंजाम दिया. मृतकों में रिंकू देवी के अलावे 8 साल का बेटा बालदीप, 6 साल का बेटा आर्यन और 4 साल की बेटी रिचा शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस ने घरेलू हिंसा मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-body-of-a-person-found-at-moments-resorts-in-tupudana/">BREAKING

: तुपुदाना स्थित मोमेंट्स रिजॉर्ट्स में एक व्यक्ति का शव बरामद 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही