Search

 
 
 

बिहारः बकरी चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर मुंडवाकर गांव घुमाया

 
Muzaffarpur: बकरी चोरी के आरोप में पंचायत ने युवक का सिर मुंडवाकर, चप्पल, जूतों की माला पहनाकर पूरा गांव घुमाया. साथ ही आरोपी का मुंह भी काला कर दिया गया. घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बरैल गांव की बतायी जा रही है. इतने से मन नहीं भरा तो लोगों ने आरोपी युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. आरोपी युवक का नाम मनोज दास बताया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, मनोज चोरी करने के लिए गांव के ट्रांसफार्मर से बिजली काट देता था. वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से अबतक मामला दर्ज नहीं कराया गया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेगी. दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलायी जाएगी. इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/bodies-of-two-soldiers-who-were-swept-away-in-floods-in-jammu-and-kashmirs-poonch-recovered/">जम्मू-कश्मीर

के पुंछ में बाढ़ में बह गये दोनों सैनिकों के शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही