Search

 
 
 

बिहार : पूजा पंडाल में करंट से युवक की मौत, अफरा-तफरी

 

Jehanabad : शहर में दुर्गा पूजा की धूम के बीच मंगलवार को दुर्गा पंडाल में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. इससे पूजा पंडाल में उदासी छा गई. बताया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली प्रवाहित कटपीस तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया. अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई. मौत की खबर से दुर्गा पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के मलहचक स्थित चंद्रवंशी नगर की है. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पंडाल में सजावट करने के दौरान हादसा

मृतक युवक की पहचान शहर के गांधी नगर निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. घर में चीख-पुकार मच गयी. आदित्य चंद्रवंशी नगर में पूजा समिति का सदस्य था. वह पूजा पंडाल में रहकर सजावट की देखरेख कर रहा था. इसी दौरान उसका हाथ बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में पूजा समिति के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और दुर्गा पूजा की खुशी मातम में बदल गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दलबल के साथ एसडीओ मनोज कुमार एवं एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय पहुंच गए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही