Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 46 प्रत्याशियों के नाम किये जारी

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी. तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम पार्टी ने जारी किये हैं. बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक 77 उम्मीदवारों के नामों का अबतक ऐलान कर दिया है. रविवार को जो तीसरी लिस्ट बीजेपी ने जारी की है, वो दूसरे चरण के चुनाव के लिए है.इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जबकि दूसरी लिस्ट में 2 नाम बताये थे.

शनिवार का हुई थी बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक शनिवार को हुई थी. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे. इस बैठक मेंबिहार के उम्मीदवारों के नाम तय किये गये थे. तीसरी लिस्ट में जारी 46 उम्मीदवारों में से 7 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट पर बीजेपी ने उतारे हैं. तीसरी लिस्ट में बेतिया से रेणु देवी, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी के अलावा दानापुर से आशा सिन्हा को बीजेपी ने टिकट दिया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही