Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सासाराम: बाइक और मैजिक वैन में टक्कर, दो की मौत

Rohtas: सड़क हादसे में दो किसानों की मौत हो गई. घटना जिला मुख्यालय सासाराम के चुटिया थाना क्षेत्र के पररिया का है. जहां सड़क दुर्घटना में दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान जारादाग के विजय चेरो और अंतू चेरो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार विजय व अंतू एक ही बाइक से खाद खरीदने नौहट्टा बाजार जा रहे थे. वहीं चुटिया के पररिया गांव के पास एक मैजिक वैन से टक्कर हो गई. इसमें विजय की मौके पर ही मौत हो गई व अंतू चेरो घायल हो गए. जिसके बाद घायल अंतू को बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान अंतू की भी मौत हो गई. वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया.
इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही