Search

 
 
 

शादी से लौट रहे युवक से बाइक, मोबाइल और नगदी की लूट

 
Hussainabad (Palamu): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लंगरकोट व बंशी बीघा गांव के समीप बुधवार की रात अपराधियों ने कट्टा का भय दिखाकर दो राहगीरों से मोटरसाइकिल मोबाइल व नगद  लूट लिए. इस संबंध में थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी बिगन राम ने हुसैनाबाद थाना में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि व एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने भांजा के साथ अपने घर लौट रहा था. इसी बीच दो युवक एक प्लसर मोटरसाइकिल से हमारी मोटरसाइकिल को ओवर टेक कर कट्टा का भय दिखाकर हमारी पैशन मोटरसाइकिल जिसका नंबर JH03G4500 व दो मोबाइल और बाइक की डिक्की में रखे नगद पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकले. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की धड़-पकड़ में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही