Search

 
 
 

रामगढ़: एनडीए प्रत्याशी सुनीता के समर्थन में बाइक जुलूस

 
Ramgarh: झारखंड में द्वितीय चरण के मतदान को लेकर सोमवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. चुनाव प्रचार समाप्त होने के पूर्व रामगढ़ शहर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. सुनीता के समर्थन में उनके पुत्र पियूष चौधरी ने बाइक जुलूस निकालकर पूरे शहर और विधानसभा का भ्रमण कर जनता का समर्थन मांगा. इस दौरान हजारों की संख्या में बाइक ने जुलूस क्षेत्र में भ्रमण किया. पियूष ने कहा कि इस बार डेढ़ लाख पार और झारखंड में एनडीए की फुल बहुमत की सरकार बनेगी. बाइक रैली रामगढ़ शहर के बंजारी मंदिर से शुरू होते हुए विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र होते हुए गोला तक गई. इस रैली में युवाओं की भारी तादाद देखी गई. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही