Search

 
 
 

हजारीबाग: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 
Hazaribagh: चौपारण थाना अंतर्गत बेढ़ना बारा मोड़ के पास वाहन ने एक बाइक (जेएच 02 बीसी 9780) को चपेट में ले लिया. इससे बाइक पर सवार बरही थाना के रसोइया धमना पंचायत के छोटकी बरही गांव निवासी स्व. नारों साव के 39 वर्षीय पुत्र रामनारायण साव गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक चला रहे उनके भतीजे सोनू कुमार (28 वर्ष) को मामूली चोट आई है. इधर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत रामनारायण साव को चौपारण सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बरही भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक चतरा में पोकलेन मशीन चलाने का कार्य करता था. गुरुवार को किसी काम से वह अपने घर आया था. शुक्रवार सुबह काम करने के लिए बाइक से चतरा जा रहा था. इसी दौरान चौपारण के बेढ़ना बारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्ची 8 वर्षीय रागिनी कुमारी, 5 वर्षीय रिया कुमारी व 3 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को छोड़ कर चला गया. मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिलने पर मृतक के बड़े भाई विजय साहू, पंचायत समिति सदस्य मो. तैयब अंसारी, समाजसेवी बासुदेव साव,राजदेव साहू, चौपारण के युवा समाजसेवी सिकंदर साहू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बारिश">https://lagatar.in/kharge-targets-modi-government-over-roof-collapse-of-delhi-airport-terminal-1-due-to-rain/">बारिश

के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने पर खरगे ने  मोदी सरकार को निशाने पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही