धनबाद-बोकारो रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Mahuda: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर भुरूंगिया बस्ती के समीप मंगलवार 9 मई को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. जेएच 04 डब्लू 7474 नंबर की बाइक बोकारो से धनबाद की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से और फिर डिवाइडर के बीच में लगे पोल से जा टकराई. बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सूचना मिलने पर महुदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर थाना ले गई. पुलिस बाइक भी जब्त कर थाना ले गई. पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है. आधार कार्ड के अनुसार मृत युवक का नाम विश्वजीत टुडु है और उम्र 20 वर्ष है. आधार कार्ड पर पिता का नाम श्याम सुंदर टुडु ग्राम तुलसीडाबर थाना चित्रा जिला देवघर लिखा हुआ है. आधार कार्ड के अनुसार महुदा पुलिस ने देवघर के चित्रा थाना को सूचना देकर मृतक के परिजनों तक खबर पहुंचाने को कहा है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment