Search

 
 
 

चतरा : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 
Tandwa (Chatra) : टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के शिवपुर कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर रविवार की रात हाइवा की चपेट में आने से 18 वर्षीय बाइक सवार मो. तमजीत की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं इस घटना के बाद शिवपुर रेलवे साइडिंग में कोल डिस्पैच ठप हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के अलीगढ का रहने वाला था. वह अपने पिता के साथ उडसू मोड़ में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था. वह अपने दो दोस्तों सद्दाम व इमरान के साथ बाइक में ट्रिपल लोड होकर कुछ काम को लेकर शिवपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित होकर कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा की चपेट में सभी आ गये. बताया गया कि ट्रांसपोर्टिंग रोड पर पानी बहने के कारण बाइक स्लिप कर अनियंत्रित होकर कोल वाहन के नीचे चली गई, जिसमें मो. तमजीत की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही