Search

 
 
 

साहु बस के मालिक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, रिम्स रेफर

 
शहर के गैरेज लेन के समीप घटी घटना Chandwa : थाना क्षेत्र के शहर के बीच गैरेज लेन के समीप चंदवा निवासी साहु बस के मालिक भुवनेश्वर प्रसाद को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्री साहू सड़क पर ही गिर गए. इस दुर्घटना में उनके सिर में गहरी चोट लगी है. आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर नीलिमा और अस्पताल कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि भुवनेश्वर प्रसाद अपनी बाइक से इंदिरा गांधी चौक से शहर की ओर जा रहे थे. इसी बीच गैरेज लेन के समीप गाड़ी को धीमा किया ही था कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट आई है. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-the-crazed-policeman-who-injured-the-woman-after-killing-his-wife-is-out-of-custody/">बेरमो:

पत्नी की हत्या के बाद महिला को घायल करने वाला सनकी पुलिस गिरफ्त से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही