Search

 
 
 

कोडरमा : बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

 
Koderma : डोमचांच प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित नवादा चौक के समीप एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल दंपती को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले गई. जहां इलाज के दौरान घायल मुनिया खातून, उम्र 35 वर्ष व उसके पति मोहम्मद मंजूर, उम्र 42 वर्ष की मौत हो गई. जबकि पुत्र मोहम्मद सोहेल 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. मोहम्मद मंजूर गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहारा गांव के रहनेवाले थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने 8 वर्षीय बेटे सोहेल के साथ किसी जरूरी काम से बलहारा से कोडरमा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही त्रिमूर्ति बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल में पति-पत्नी की मौत हो गई. मालूम हो कि आए दिन कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हादसा हो रहा है. इसका मुख्य कारण लोग सड़क पर बने गढ्ढे को मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि गड्ढे से बचने के चक्कर में अक्सर दुर्घटना हो रही है. वहीं नवलशाही पुलिस के द्वारा नवादा चौक पर बने गढ्ढे को भरवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही