Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विक्षिप्त महिला के हमले में बाइक सवार युवक घायल

Chandwa : चंदवा शहर में इन दिनों विक्षिप्तों की संख्या बढ़ गई है. ये लोग सड़कों पर अजीब-अजीब हरकत कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन को भी इनकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है. एक विक्षिप्त महिला की हरकत से लोग काफी डरे-सहमे हैं. रविवार को महिला ने बाइक सवार एक युवक पर भारी वस्तु से हमला कर दिया. युवक के चेहरे और कान में गंभीर चोट लगी. वह सड़क पर गिरकर बेसुध हो गया. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. युवक का नाम करण गंझू है. वह चंदवा के परसाही के रहनेवाले अर्जुन गंझू का बेटा है. रविवार को करण बाइक से कही जा रहा था, इसी दौरान सुभाष चौक के समीप विक्षिप्त महिला ने उसपर हमला कर दिया. जिससे वह बाइक से गिरकर बेसुध हो गया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही