Search

 
 
 

E-PASS चेकिंग में लगे जवान को बाइक सवार ने मारा धक्का, पुलिस जवान समेत दो की मौत

 

Garhwa: ई-पास की चेकिंग कर रहे पुलिस के जवान को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. जिसमें पुलिस जवान समेत दो की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार को गढ़वा -मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर भीखी मोड़ के पास हुई है. इस घटना में पुलिस जवान प्रमोद राय की मौत हो गयी है. वहीं एक बाइक पर सवार युवक सुभाष कुमार की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी. दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक जवान पलामू जिला के छतरपुर गांव के रहने वाले थे. जबकि बाइक सवार मृतक पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव का रहने वाला था. घायलों में क्रांति कुमार और छोटू कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/viral-audio-of-pankaj-mishra-bjp-leaders-said-attack-which-has-such-penetration-how-will-it-be-investigated-against/67734/">पंकज

मिश्रा के वायरल ऑडियो पर बीजेपी नेताओं ने बोला हमला, जिसकी है ऐसी पैठ, उसके खिलाफ कैसे होगी जांच

ई-पास की चेकिंग के दौरान हुई घटना

राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस भीखी मोड़ के पास ई-पास व ट्रिपल लोडिंग को लेकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी दौरान पथरा की ओर से आ रही एक बाइक सवार को पुलिस आरक्षी प्रमोद राय ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि प्रमोद राय को धक्का मारते हुए कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

एसपी ने कहा-पुलिस आपकी सेवा कर रही मदद करें

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे ने सदर अस्पताल पहुंचकर दुख जताय़ा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस संकट के समय पुलिस आपकी सेवा में है. मदद करें ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो. पुलिस आरक्षी प्रमोद राय का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/cyclonic-storm-in-bay-of-bengal-rain-likely-in-jharkhand-on-26-may/67704/">बंगाल

की खाड़ी में बन रहा चक्रवातीय तूफान, 26 मई को झारखंड में भी बारिश के आसार

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही