Search

 
 
 

रांची: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

 
Ranchi: मांडर प्रखंड के मुड़मा चौक स्थित एनएच मुख्य पथ पर रविवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मलती का रहने वाला बाइस वर्षीय जितेंदर खलखो नामक युवक सब्जी बेचकर ब्राम्बे बाजार से वापस अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान उक्त स्थान पर मांडर की ओर से रांची जा रही एक बस से सीधी टक्कर हो गई. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में रिम्स भेज दिया. लेकिन रास्ते मे ही वह दम तोड़ दिया. लोगों ने बताया कि मुड़मा चौक पर एक समुदाय द्वारा सड़क पर जुलुस निकाला गया था. जिसके कारण ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया था. जीतेन्द्र का ध्यान बाइक चलाते हुए जुलुस की ओर था. इसी चक्कर में उसकी टक्कर बस से हो गई और उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/stone-pelting-during-survey-of-jama-masjid-in-sambhal-police-fired-tear-gas-shells-lathi-charged/">संभल

में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव, आगजनी, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही