Search

 
 
 

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद

 
Bermo :  बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से पिछले दिनों हुई दर्जनों बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता म‍िली है. बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लाल चौक से कथित बाइक चोर चंद्रदेव हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर थाना क्षेत्र से चोरी हुई तीन बाइक बरामद की गई है. पूछताछ में उसने कई और के नाम और ठि‍काने के बारे में सबकुछ बता दिया है. म‍िले इनपुट के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ग‍िरफ्तार आरोपी को पुल‍िस ने तेनुघाट जेल भेज दिया गया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि विक्रांत मुंडा, अमित कुमार, आशीष कुमार, सअनि अनुप सिंह, बिनोद मुंडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- 6th">https://lagatar.in/on-6th-jpsc-sc-said-the-rules-were-made-by-the-government-and-jpsc-it-was-not-the-fault-of-the-applicants-read-the-full-order/">6th

JPSC पर SC ने कहा- नियम सरकार और JPSC ने बनाये थे, प्रार्थियों की गलती नहीं थी, पढ़ें पूरा आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही