Search

 
 
 

रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक, चुटिया और हिंदपीढ़ी में महिला से चेन की छिनतई

 
Ranchi: रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है. बाइकर्स गैंग ने चुटिया और हिंदपीढ़ी में महिला का चेन गले से छीन लिया. यह दोनों घटना बुधवार की शाम हुई है. बाइकर्स गैंग जहां चुटिया थाना क्षेत्र के महादेव मंडा के पास पुष्पा देवी नाम की महिला का चेन छीनकर फरार हो गया, वहीं दूसरी घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट में हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने सचिव रैंक से सेवानिवृत एक अधिकारी की पत्नी सिद्दिका के गले से चेन छीन लिया. बताया जाता है कि सेवानिवृत सचिव रैंक के अधिकारी संवैधानिक पद पर रह चुके एक बड़े व्यक्ति का सचिव रह चुका है. दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है. ताकि अपराधियों का पता चल सके. जानकारी के अनुसार दोनो घटना को अंजाम बाइक पर सवार दो अपराधियो ने दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही