Search

धनबाद में एक्टिव हुआ बाइकर्स गैंग, महिला के गले से छीनी चेन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बाइक पर सवार अपराधियों ने 27 अप्रैल गुरुवार की सुबह एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. महिला करुणा मजूमदार सरायढेला थाना क्षेत्र के नूतनडीह कृष्णा नगर की रहनेवाली है. महिला ने सरायढेला थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

   सुनसान रास्ते पर महिलाओं को बनाते हैं निशाना

दरअसल शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है. अपराधी ज्यादातर पल्सर बाइक पर सवार रहते हैं और सुनसान जगह पर लोगों को निशान बनाते हैं. गिरोह की शिकार होनेवालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है. बाइकर्स गैंग घात लगाए रहते हैं और सुनसान रास्ते पर मोबाइल से बात करते बूढ़े-बुजुर्गों, बैंक से पैसा निकाल कर जाते लोगों या अकेली महिला को निशाना बनाते हैं. ऐसे गिरोह की रफ्तार के आगे पुलिस की गतिविधि धीमी पड़ जाती है. हाल की कुछ ऐसी घटनाओं ने लोगों के मन में दहशत भर दी है.

   अप्रैल महीने में कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम

थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1.45 बजे मलकेरा कटहल धौड़ा निवासी रामजी यादव से गिरोह के लोग 1 लाख 20 हजार छीन कर भाग निकले. उसके दूसरे दिन मंगलवार 25 अप्रैल को 8.45 बजे सीबीआई के सहायक लोक अभियोजक उज्ज्वल विकास का मोबाइल फोन झपट कर बाइक सवार फरार हो गए. 25 अप्रैल को ही सदर थाना क्षेत्र पॉलिटेक्निक रोड के पास पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने गौतम कुमार से 3 लाख 72 हजार 3 सौ की छिनतई की और आराम से चलते बने. उसी दिन बाबूडीह पॉलिटेक्निक रोड दुर्गा मंदिर के पास दो बाइक पर सवार अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने में कामयाब रहे.

 गैंग पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम

शोर शराबा होने के बाद पुलिस की नींद खुलती है, तबतक अपराधी काफी दूर चले जाते है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखने में जुट जाती है. मगर कोई हाथ नहीं आता. इस तरह की छिनतई की दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. बाइकर्स गैंग पर लगाम कसने में पुलिस लगभग नाकाम रही है. किसी मामले में कोई अपराधी पकड़ा नहीं जा सका. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp