Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर खालिस्तानी  संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़ा बिक्रमजीत सिंह और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आयी है.खालिस्तानी अलगाववादी संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े वांटेड बिक्रमजीत सिंह और भारत में घुस रहे एक सिख अमेरिकी नागरिक मनबीर सिंह ढिल्लों (बिना वीजा) को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने अपनी  गिरफ्त में लिया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आयी है.खालिस्तानी अलगाववादी संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े वांटेड बिक्रमजीत सिंह और भारत में घुस रहे एक सिख अमेरिकी नागरिक मनबीर सिंह ढिल्लों (बिना वीजा) को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और यूपी पुलिस ने अपनी  गिरफ्त में लिया है. तीन स्थानीय लोग भी इनकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये हैं.

 

खबरों के अनुसार बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा से एसएसबी की 42वीं बटालियन और पुलिस को  22 जुलाई को इन दोनों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. पुलिस गिरफ्त में आया बिक्रमजीत सिंह  वारिस पंजाब दे' संगठन से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह  फरवरी 2023 में पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुई हिंसा और धारा 307 से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित था.

 

पंजाब पुलिस  द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. सूत्रों के अनुसार वह फर्जी पहचान पर नेपाल के काठमांडू में छिपा हुआ था.अमेरिकी नागरिक मनबीर सिंह ढिल्लों पंजाब के मोगा का मूल निवासी बताया जाता है. उसके पास भारत का वैध वीजा नहीं रहने के कारण बिक्रमजीत उसकी मदद कर रहा था. वह उसे अवैध रास्ते से सीमा पार कराने की कोशिश कर रहा था.

 

अहम बात यह है कि  मनबीर के साथ उसकी पत्नी राइलीन अलेक्जेंडर ढिल्लों और आठ माह की बेटी भी थी. खबरों के अनुसार उवके कागजात सही पाये जाने के  कारण उन्हें इमीग्रेशन नियमों के तहत भारत में प्रवेश करने दिया गया.बिक्रमजीत सिंह  मनबीर सिंह पर केस दर्ज कर एसएसबी, स्थानीय पुलिस, आईबी, एसओजी और इमिग्रेशन विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है,   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही