Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर का रेलवे अफसर व उसका परिवार 32 लाख घूस लेते रांची में धराया

Ranchi: सीबीआई ने साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके पारिवारिक सदस्यों सहित चार को 32 लाख रुपये घूस लेते गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार किये गये लोगों में दो व्यक्ति निजी कंपनी से संबंधित हैं. घूसखोरी के इस मामले में सीबीआई ने रांची, छत्तीसगढ़ में छापामारी की. छापामारी के दौरान विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. छापामारी अभी जारी है. सीबीआई को को साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के ठेके में निजी कंपनी से पैसा लेकर फायदा पहुंचाये जाने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने चार लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की जांच में पाया गया कि रेलवे में ठेकेदारी करने वाली इस कंपनी ने एमडी ने 21 अप्रैल को अपने बेटे को यह सूचना भेजी कि वह चीफ इंजीनियर के निर्देश के आलोक में वह बिलासपुर स्थित उसके दफ्तर में उससे मिलने जा रहा है. चीफ इंजीनियर के साथ मिटिंग के बाद कंपनी के एमडी ने अपने बेटे को यह सूचना भेजी की बैठक में सारी बाते तय हो गयी हैं. कंपनी के लंबित मामले को निपटाने के लिए घूस के तौर 32 लाख रुपये देने पर सहमति बनी है. निजी कंपनी के एमडी ने अपनी कंपनी के एक कर्मचारी को यह सूचना दी कि चीफ इंजीनियर द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में 32 लाख रुपये घूस की रकम रांची स्थित उसके परिवार को देना है. घूस के मुद्दे पर फैसला होने के बाद चीफ इंजीनियर ने भी रांची में अपने पारिवारिक सदस्य को यह सूचित किया कि एक व्यक्ति 32 लाख रुपये लेकर जायेगा. उससे रुपये ले लेना है. पूरी घटना पर नज़र रखी रही सीबीआई की टीम मे रांची में रेलवे के चीफ इंजीनियर के पारिवारिक सदस्य को 32 लाख रुपये घूस देते हुए गिरफ़्तार कर लिया. सीबीआई द्वारा जारी छापामारी में घूस रकम सहित विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. घूसख़ोरी में गिरफ्तार लोगों का ब्योरा 1- विशाल आनंद, चीफ इंजीनियर 2- कुनाल, चीफ इंजीनियर का भाई, रांची मे 32 लाख घूस ले रहा था. 3- मनोज पाठक 4- सुशील झरझरिया. यह दोनों घूस की रकम लेकर रांची आये और चीफ इंजीनियर के भाई को दिया. इसे भी पढ़ें- अमित">https://lagatar.in/amit-shah-told-cms-of-all-states-to-throw-out-pakistanis/">अमित

शाह ने सभी राज्यों के CM से कहा, पाकिस्तानियों को बाहर निकालें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही