Search

 
 
 

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले बिलावल भुट्टो भारत आयेंगे, विदेश मंत्रियों की SCO समिट में शिरकत करेंगे

 
NewDelhi : पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. खबर है कि भुट्टो गोवा में आयोजित विदेश मंत्रियों की SCO समिट में शिरकत करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अनुसार SCO समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो करेंगे. राजनीतिक गलियारों में बिलावल भुट्टो की यात्रा पर चर्चा शुरू हो गयी है. जब दोनों देशों के बीच रिश्ते सबसे बुरे दौर में चल रहे हों, ऐसे में भुट्टो की भारत यात्रा पर सबकी नजर बनी रहेगी.

2014 में नवाज शरीफ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे

जान लें कि कई सालों से भारत और पाकिस्तान के नेता ने एक दूसरे देश की यात्रा पर नहीं गये हैं. इससे पूर्व 2014 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे. 2015 में पीएम मोदी नवाज शरीफ की नातिन मेहरुन्निसा की शादी में अचानक पाकिस्तान पहुंचे थे. इस दिन नवाज शरीफ का जन्मदिन भी था. बिलावल भुट्टो ने उनका स्वागत किया था. उन्होंने ट्वीट किया था, नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में आपका स्वागत.

पुलवामा  हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में भारी खटास आ गयी

फरवरी 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में भारी खटास आ गयी. इसके बाद भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी.जान लें कि बिलावल भुट्टो ने दिसंबर में न्यू यॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. भारत के विदेश मंत्री द्वारा 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर भुट्टो ने भारत के पीएम मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा था, मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.

एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में  पाकिस्तान को फटकार लगाई थी

बिलावल ने यह विवादित टिप्पणी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार के जवाब में की थी. एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई थी. पाकिस्तान को नसीहत देते हुए जयशंकर ने कहा था कि जिस देश ने अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को पनाह दी हो और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया हो, उसे उपदेश नहीं देना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही