Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरबपति बिल गेट्स की चेतावनी, हम सभी के घर पर दस्तक देगा ओमिक्रॉन, मैंने छुट्टियां रद्द कर दी

Advertisement
Advertisement
Washington : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. कहा कि लोग अब महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी के घर पर ओमिक्रॉन वेरिएंट दस्तक देने वाला है. गेट्स ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, बस जब ऐसा लग रहा था कि जीवन सामान्य हो जायेगा, हम महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश करने वाले हैं. ओमिक्रॉन हम सभी के घर पर दस्तक देगा. मेरे करीबी दोस्त कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और मैंने अपनी अधिकांश छुट्टियों की योजना रद्द कर दी है. जान लें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम ग्रेब्येयियस ने पूर्व में कह चुके है कि जीवनलीला खत्म होने से बेहतर है कि छुट्टियों को खत्म कर दिया जाये. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-nora-fatehi-to-become-eds-witness-against-sukesh-chandrashekhar/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस :  सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ईडी की गवाह बनेंगी नोरा फतेही

अमेरिका में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

खबर है कि अमेरिका में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक ओमिक्रॉन के 73 प्रतिशत नये मामलों की संख्या हो चुकी है. गेट्स ने कहा, पहले के कोरोना वायरस के वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. यह जल्द ही दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में ले लेगा. उन्होंने पोस्ट किया, यह अभी तक सामने नहीं आया है कि ओमिक्रॉन आपको किस हद बीमार कर सकता है. हमें इसे तब तक गंभीरता से लेने की जरूरत है जब तक कि इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है. भले ही यह डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम घातक है लेकिन इसके दस्तक देने से कोरोना मामलों में तेजी से उछाल आया है. गेट्स ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुछ महीने खराब हो सकते हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि अगर हम सही कदम उठाते हैं, तो 2022 में महामारी खत्म हो सकती है. https://twitter.com/BillGates/status/1473334003973324801

जानकारी के अनुसार यूके में ओमीक्रोन के 37,000 से ज्यादा पुष्ट मामले हैं, जिनमें से बीते दो-तीन दिनों में ज्यादातर मामलों का पता चला है जबकि 12 मौतें हुई हैं. भारत में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि नया कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन, डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तीन गुना ज्यादा संक्रामक है. इसे भी पढ़ें -उत्तरी">https://lagatar.in/landslide-in-jade-mine-in-northern-myanmar-over-100-feared-dead/">उत्तरी

म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन, 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही