Search

 
 
 

ट्रेजरी में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 65 करोड़ का बिल फंसा

Ranchi News: भुगतान का मामला SVS और Cluster योजना से संबंधित है. केंद्र प्रायोजित SVS योजना के तहत एक गांव में पेयजल की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाया जाता है. Cluste योजना के तहत पेयजलापूर्ति योजना में कई गांवों के लिए एक योजना बनायी जाती है. इसी एक योजना से प्रभावित गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: पेयजल स्वच्छता विभाग के अधीन चलने वाली केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 65 करोड़ रुपये का भुगतान ट्रेजरी में लंबित है. भुगतान लंबित रहने का कारण तकनीकी बताया जाता है.


विभाग द्वारा चलायी जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए SNA-SPARSH पर कुल 223.22 करोड़ रुपये का आवंटन उपलब्ध है. उसके मुकाबले पेयजल विभाग के 32 कार्य प्रमंडलों से 219.17 करोड़  का बिल जेनरेट किया गया था. इसमें से 153.46 करोड़ का भुगतान हो चुका है. प्रमंडल स्तर पर 4.05 करोड़ रुपये का बिल लंबित है. जबकि ट्रेजरी में तकनीकी कारणों से 65.71 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है.

 

भुगतान का मामला SVS और Cluster योजना से संबंधित है. केंद्र प्रायोजित SVS योजना के तहत एक गांव में पेयजल की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाया जाता है. Cluste योजना के तहत पेयजलापूर्ति योजना में कई गांवों के लिए एक योजना बनायी जाती है. इसी एक योजना से प्रभावित गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है.


ट्रेजरी में फंसा बिल(करोड़ में)

कार्य प्रमंडल बिल
चतरा 4.13
देवघर 1.16
दुमका-1 0.07
दुमका-2 0.47
गिरिडीह-1 0.25
गिरिडीह-2 17.00
हजारीबाग 12.19
जामताड़ा 1.72
झुमरी तिलैया 0.33
लातेहार 0.09
लोहरदगा 4.50
मेदनीनगर 19.12
रांची,वेस्ट 2.06
रांची,इस्ट  10.8
सरायकेला 0.36
चक्रधरपुर 1.04

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
     
    
    
   
     
     
     
        
     
     
     
     
    
     
     
     

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही